ssnews CGPSC मुख्य परीक्षा 2026 के सफल अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क Mock Interview प्रशिक्षण 13 सितंबर को,,
CGPSC मुख्य परीक्षा 2026 के सफल अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क Mock Interview प्रशिक्षण 13 सितंबर को
स्वराज संदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार से पूर्व निःशुल्क Mock Interview प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से प्रारंभ होना प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में अनुभवी एवं पूर्व चयनित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों का Mock Interview लिया जाएगा। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार की प्रक्रिया, प्रश्नों के उत्तर देने की शैली, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास, विषयगत समझ तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य अभ्यर्थियों की कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारने तथा साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।
CGPSC Mock Interview का आयोजन 13 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। यह प्रशिक्षण डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र, मगरपारा रोड, एकता ब्लड बैंक के पास, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा।
आयोजकों ने CGPSC मुख्य परीक्षा 2026 में सफल सभी अभ्यर्थियों से इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने तथा साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन कर उपयुक्त पदों पर चयन सुनिश्चित करने की दिशा में तैयारी करने की अपील की है।
संपर्क -7987672935
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment