ssnews कैमरे में कैद हुई पटवारी की घूसखोरी, पचपेड़ी तहसील में पदस्थ पटवारी ने जमीन बंटवारे के नाम पर 25 हजार लेते वीडियो वायरल पर हुआ नोटिस जारी,,,
कैमरे में कैद हुई पटवारी की घूसखोरी, बिलासपुर के पचपेड़ी में जमीन बंटवारे के नाम पर 25 हजार लेते वीडियो वायरल पर हुआ नोटिस जारी*
जिला कार्यालय ने किया नोटिस जारी जाँच में सही पाए जाने पर पटवारी के ऊपर होगी ।
स्वराज संदेश मस्तूरी / पचपेड़ी।* छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी तहसील क्षेत्र से घूसखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां जमीन बंटवारे के काम के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी ऋषि गोस्वामी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरकारी काम के एवज में खुलेआम नोटों की गड्डी थमाई जा रही है। पीड़ित मिन्नतें करता रहा, लेकिन पटवारी अपनी तय रकम पर अड़ा रहा। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment