ssnews पहले ही प्रयास में सीए परीक्षा में सफलता हासिल कर अनन्या शर्मा ने बढ़ाया मस्तूरी-किरारी का गौरव,,,,
पहले ही प्रयास में सीए परीक्षा में सफलता हासिल कर अनन्या शर्मा ने बढ़ाया मस्तूरी का गौरव
स्वराज संदेश मस्तूरी। जनपद पंचायत क्षेत्र के किरारी निवासी अनन्या शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर वर्ष 2025-26 में आयोजित सीए परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार और मस्तूरी क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। 21 वर्षीय अनन्या शर्मा की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।अनन्या शर्मा किरारी-मस्तूरी निवासी राजेश शर्मा एवं सुष्मिता शर्मा की पुत्री तथा आयुषी शर्मा की बहन हैं। वहीं वह नर्मदा प्रसाद शर्मा की पोती हैं। अनन्या की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
अनन्या शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया। उन्होंने कहा, “सीए परीक्षा को लेकर मैंने शुरुआत से ही नियमित पढ़ाई और लगातार मेहनत पर ध्यान दिया। पहले ही प्रयास में सफलता मिलना मेरे लिए बेहद खुशी और गर्व का क्षण है। इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता, परिवार और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आगे भी इसी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती हूं।”
सीए परीक्षा में सफलता के बाद अनन्या अब बेंगलुरु स्थित इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में कार्य करेंगी, जहां वह अपने व्यावसायिक करियर को नई दिशा देंगी। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment