ssnews मस्तूरी की ग्राम पंचायत गतौरा को छत्तीसगढ़ में मिला प्रथम स्थान, 550 आवास पूर्ण,,
*मस्तूरी की ग्राम पंचायत गतौरा को छत्तीसगढ़ में मिला प्रथम स्थान, 550 आवास पूर्ण*
*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री विजय शर्मा ने दिया प्रशस्ति पत्र*
स्वराज संदेश बिलासपुर।* मस्तूरी विकासखंड की ग्राम पंचायत गतौरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री विजय शर्मा के हाथों गतौरा पंचायत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान के बाद सरपंच मीना वस्त्रकार, सचिव थानेश्वर सिंह ठाकुर, रोजगार सहायक सविता राठौर व आवास मित्र राघवेंद्र राठौर ने बताया कि गतौरा में 550 आवास पूर्ण हो चुके हैं, इसी उपलब्धि पर यह सम्मान मिला है। उन्होंने केंद्र व छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बिलासपुर जिला सीईओ संदीप अग्रवाल, मस्तूरी जनपद सीईओ जे.आर. भगत सहित पूरे विकासखंड के लिए गर्व की बात है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment