ssnews स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस की बैठक, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन,,,,

स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस की बैठक, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन

जयरामनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, विधायक दिलीप लहरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
स्वराज संदेश मस्तूरी। स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी द्वारा सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जयरामनगर मंडल के खैरा-जयरामनगर स्थित पटेल भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर चर्चा करते हुए इसे हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से स्मार्ट मीटर हटाने के संबंध में आवेदन/फॉर्म भरवाएंगे। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं की मांग को संगठित रूप से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में क्षेत्र के विधायक  दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी अध्यक्ष भोलाराम साहू, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष सेवादल रामेश्वर साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भारत खांडेकर, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान अमृत राठौर, पिंटू जांगड़े, ऋतुराज भार्गव, बलराम घृतलहरे, गोविंदा टंडन, दिनेश, रामखिलावन बंजारे, राजकुमार चंद्राकर, दिलेराम, कमलेश साहू, नरेश शर्मा, राम केवट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं और आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा घर-घर संपर्क कर लोगों की मांग को आवेदन के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY