ssnews संस्कृत भाषा के संरक्षण का संदेश, बूढ़ीखार विद्यालय में संस्कृत सप्ताह संपन्न,,,
संस्कृत भाषा के संरक्षण का संदेश, बूढ़ीखार विद्यालय में संस्कृत सप्ताह संपन्न
स्वराज संदेश मस्तूरी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ीखार में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सरपंच दीपक लहरे, विद्यालय के प्राचार्य काशीराम रजक, प्रधान पाठक बीरबल थवाईत, अंग्रेजी व्याख्याता महिलांगे तथा हिंदी व्याख्याता कल्पना टंडन सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 10 से 20 छात्र-छात्राओं ने संस्कृत में विभिन्न श्लोक, सूक्तियां एवं संस्कृत वाचन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि ज्वाला प्रसाद बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान और संस्कारों की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के अध्ययन तथा भारतीय परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण-संवर्धन के संकल्प के साथ हुआ।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment