ssnews प्रदेश भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल,,,
प्रदेश भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल
स्वराज संदेश रायपुर। प्रदेश कार्यलय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का बैठक संपन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय,कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव ,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर,नवीन मार्कण्डेय प्रदेश महामंत्री शामिल हुए। इस दौरान किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
बैठक के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धरम भार्गव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक में किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment