ssnews मानसरोवर यात्रा से सकुशल लौटे अमित तिवारी, मस्तूरी में हुआ भव्य स्वागत,,

मानसरोवर यात्रा से सकुशल लौटे अमित तिवारी, मस्तूरी में हुआ भव्य स्वागत
स्वराज संदेश मस्तूरी। नेपाल-चीन सीमा से लगे प्रसिद्ध तीर्थस्थल मानसरोवर दर्शन कर सकुशल मस्तूरी लौटे निवासी अमित तिवारी का रविवार को मस्तूरी बस स्टैंड में ग्रामीणों एवं स्नेहीजनों ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।बता दें कि अमित तिवारी हाल ही में मानसरोवर की धार्मिक यात्रा पर गए थे। इसी दौरान नेपाल में व्यापक भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई स्थानों पर जानलेवा परिस्थितियां निर्मित हो गई थीं। ऐसे कठिन एवं चुनौतीपूर्ण हालात के बीच यात्रा पूरी कर सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों, मित्रों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। इसी खुशी में मस्तूरी बस स्टैंड पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने अमित तिवारी को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उनकी सकुशल वापसी पर शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार भी किया गया।कार्यक्रम में व्यास नारायण तिवारी, शंकर लाल तिवारी, किशोर तिवारी, कमलेश तिवारी, नितेश सिंह, नीलकमल मिश्रा, विशाल सिंह, दीपक सिंह, नीलू सिंह, राजा सिंह, अजय पटेल, बल्लू सिंह, छोटू यादव, लालू यादव सहित बड़ी संख्या में स्नेहीजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY