ssnews डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन,,

*डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन*
स्वराज संदेश मस्तूरी। डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में *महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस* के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों में खेल भावना, शारीरिक सक्रियता, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया
गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कुर्सी दौड़, बैलेंस दौड़, कोन बैलेंस रेस, शतरंज, लूडो एवं मेढ़क दौड़ सहित विभिन्न खेलों में भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह एवं उमंग देखने को मिली और उन्होंने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक दक्षता के साथ-साथ एकाग्रता, संतुलन, त्वरित निर्णय क्षमता, सहयोग एवं आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास हुआ। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद जी के खेल जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराया गया तथा नियमित रूप से खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने खेलों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ, सक्रिय एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY