ssnews तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने राहुल देव भारद्वाज का किया सम्मान,,,
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने राहुल देव भारद्वाज का किया सम्मान
स्वराज संदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर की आवश्यक एवं मासिक बैठक रविवार, 30 अगस्त 2026 को कर्मचारी भवन, कंपनी गार्डन के सामने बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित संभागीय धरना-प्रदर्शन एवं रैली को सफल बनाने की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मस्तूरी विकासखंड के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राहुल देव भारद्वाज का संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से सम्मान किया गया। पदाधिकारियों ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारी हितों के लिए सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में शासन द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता सहित कर्मचारियों एवं शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। लंबित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
संघ की नई नियमावली के अनुसार आजीवन एवं वार्षिक सदस्यता अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
30 सितंबर के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एकजुट होकर संघर्ष करेगा। 30 सितंबर 2026 के संभागीय धरना-प्रदर्शन एवं रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पवन शर्मा, जी.आर. चंद्रा, किशोर शर्मा, ओम त्रिपाठी, रामधर यादव, महेंद्र तिवारी, दिनेश्वर भंडारी, अवधेश कुमार मिश्रा, राहुल देव भारद्वाज, नरेन्द्र सिंह दर्शन, प्रवीण कुमार शर्मा, प्रवीण चंदेल, राजेश दास मानिकपुरी, रुबीना बानो, रोहित पटेल, महेतरु मधुकर, परसराम सोनवानी, दिलीप भूषण कुर्रे, वाई.के. तिवारी, राजेश्वर प्रसाद वस्त्राकार, शशि भूषण मेरसा, रमेश कुमार कौशिक, विजय कुमार श्रीवास, विनोद सिंह राजपूत, हितेश कुमार तिवारी, आशीष कुमार सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, मलीना बंजारे, स्मृति शर्मा, सीमा वर्मा, सिलवंती एक्का, आरती राजपूत, संतोषी यादव, ज्योति पाल, रामकुमार यादव, दिनेश कुमार दुबे, प्रवीण कुमार यादव, हिमालय साहू, जलेश्वर प्रसाद साहू, डॉ. देव नारायण यादव, वृंदा दास मानिकपुरी, अशोक सिंह क्षत्री, उत्तम कुमार अदोलिया, दिलीप पांडेय, प्रकाश शर्मा, एल. महेश्वर राव, उदय भारती एवं मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने किया। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथाक्ष संगठन के आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता का संकल्प लिया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment