ssnews जन्मदिन के अवसर पर कुशवाहा समाज को मिली बड़ी सौगात,संस्कृति मंच के लिए ₹15 लाख की स्वीकृति, 30 अगस्त को होगा भूमि पूजन,,,


जन्मदिन के अवसर पर कुशवाहा समाज को मिली बड़ी सौगात,संस्कृति मंच के लिए ₹15 लाख की स्वीकृति, 30 अगस्त को होगा भूमि पूजन,,,

स्वराज संदेश बिलासपुर, 24 अगस्त 2026। कुशवाहा कल्याण विकास समिति बिलासपुर के सचिव  नवल वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला के निवास पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कुशवाहा समाज की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग ‘कुशवाहा संस्कृति मंच’ के निर्माण के लिए विधायक  सुशांत शुक्ला  द्वारा ₹15 लाख की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही संस्कृति मंच के भूमि पूजन के लिए 30 अगस्त की तिथि निर्धारित करने की अनुमति भी प्रदान की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कुशवाहा संस्कृति मंच समाज की एक लंबे समय से प्रतीक्षित आवश्यकता थी। यह मंच आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। समाज की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आर्थिक स्वीकृति प्रदान करना विधायक की सकारात्मक सोच एवं समाज के प्रति सहयोग की भावना को दर्शाता है।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर को और भी यादगार बनाते हुए  विधायक  सुशांत शुक्ला, समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों, महिला पदाधिकारियों एवं युवा साथियों ने  नवल वर्मा  का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक  राम कुमार कश्यप,  मोहन कश्यप,  आर.के. कश्यप, समिति प्रभारी  रमेश कश्यप, अध्यक्ष  ओम प्रकाश कश्यप, उपाध्यक्ष  शिवदयाल कश्यप, सचिव  नवल वर्मा,  कृष्ण कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती पार्वती (चुन्नी) मौर्य, श्रीमती आशा मौर्य सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कुशवाहा कल्याण विकास समिति बिलासपुर ने कहा कि संस्कृति मंच के लिए मिली ₹15 लाख की स्वीकृति समाज की एकजुटता, निरंतर प्रयास और जनप्रतिनिधि के सकारात्मक सहयोग का परिणाम है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से समाज के लिए गौरव का विषय है और आने वाले समय में सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी।
कुशवाहा कल्याण विकास समिति बिलासपुर की ओर से  विधायक  सुशांत शुक्ला ने संस्कृति मंच के लिए ₹15 लाख की स्वीकृति प्रदान करने एवं भूमि पूजन हेतु 30 अगस्त की तिथि की अनुमति देने के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
— कुशवाहा कल्याण विकास समिति, बिलासपुर
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY