ssnews सावन के अंतिम सोमवार पर लटेश्वर नाथ मंदिर में प्रसाद वितरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,,,

सावन के अंतिम सोमवार पर लटेश्वर नाथ मंदिर में प्रसाद वितरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
स्वराज संदेश मस्तूरी। सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर मस्तूरी क्षेत्र के किरारी स्थित लटेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में बोल बम कांवर यात्रा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए खीर, पूरी, मिठाई एवं फल का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि तामेश सिंह ठाकुर सहित बोल बम कांवर यात्रा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि सावन के पावन महीने में श्रद्धालुओं की सेवा और प्रसाद वितरण का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सेवा एवं सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान लटेश्वर नाथ का आशीर्वाद लिया।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY