ssnews सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए, त्रिलोक चंद श्रीवास,शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी,,,
स्वराज संदेश बिलासपुर।शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी - त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (महमंद उच्चतर माध्यमिक माध्यमिक मे साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न,) विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम समय है, आज के परिवेश में जो व्यक्ति जितना शिक्षित होगा दीक्षित होगा उतना सफल होगा,, शिक्षा अति अनिवार्य है परंतु शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है, बिना संस्कार के शिक्षा अभिशाप भी बन सकती है, यह बातें मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महमंद में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में पहुंचें अति विशिष्ट स्थिति के रूप में बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 3 ने व्यक्त किया, कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया भी उपस्थित थे, उन्होंने भी ग्रामीण जनों और विद्यार्थियों को संबोधित किया, इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्या, सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, भाजपा नेता बरगाह विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती शर्मा मैडम आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम के सरपंच श्रीमती पूजा विक्की निर्मलकर जनपद सदस्य श्रीमती रामादेवी मौर्य कांग्रेस नेता पंडित महेश नारायण मिश्रा कांग्रेस नेता मोहन जायसवाल सौरभ मौर्य शेर इमरान खान अमित रजक सीना यादव सत्येंद्र तिवारी राजेंद्र साहू शुभम श्रीवास जितेंद्र शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सैकड़ो छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे ll
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment