ssnewsश्री किशन एंड कंपनी प्रा, लि, कोरबा की कमाल अधिकारी हो रहे मालामाल 6माह बने हुए रोड की स्थिति हो गई है हाल बेहाल,,,,

श्री किशन एंड कंपनी प्रा, लि, कोरबा की कमाल अधिकारी हो रहे मालामाल 6माह बने हुए रोड की स्थिति  हो गई है हाल बेहाल


गुणवत्ताहिंन बनने से 6माह भी नहीं टिक पाया पचपेड़ी से आमगांव वाली सड़क।

जवाबदार लोगों की उदासीनता और कमीशन खोरो की वजह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई पचपेड़ी आमगांव रोड।
 स्वराज संदेश मस्तूरी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पचपेड़ी से मानिकचौरी, भट्टचौरा, आमगांव, वाली सड़क अभी हाल ही में 1 जनवरी 2022 को पूर्ण हो गया था ,जिसे ग्रामीणों के आवागमन के लिए शासन द्वारा सौंप दिया गया है। ठेकेदार द्वारा सड़क बनाने के लिए जो मटेरियल का उपयोग किया गया है पूरा गुणवत्ताहिंन होने की वजह से यह सड़क 6 माह भी नहीं टिक पाया जगह जगह पर नई नवेली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह सड़क 2020 में 12 मई को बनने के लिए शुरू किया गया था शासन की ओर से 507.77 लाख रुपए स्वीकृति किए गए थे जिसको श्री किशन एंड प्रा,लि, कंपनी कोरबा के द्वारा बनाया जा रहा था, जिसको अब देखने से हर कोई यही कहता फिर रहा है कि यह सड़क भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का भेंट चढ़ गया है। सड़क की इस स्थिति को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बिलासपुर स्थित कार्यालय में इसकी जानकारी दी है और शिकायत भी की है लेकिन कहीं कुछ सड़क मरम्मत को लेकर सुधार होती नहीं दिख रहा है, जिसके कारण ग्रामीण आक्रोशित हैं।

वही इस मामले में सहायक अभियंता वरुण राजपूत का कहना है कि अत्यधिक बारिश होने के कारण  रोड  उखड़ गया है   बारिश खत्म होने के बाद मरम्मत कार्य किया जाएगा पुनः।

सब अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं जवाबदार अधिकारी  जबकि रोड ठेकेदार और विभागीय  अधिकारियों के मिलीभगत के कारण सारा कमीशन का खेल के चलते हर जगह गुणवत्ता हीन सड़के बन रही है मस्तूरी क्षेत्र में जितने भी श्री किशन एंड प्रा,लि कंपनी कोरबा द्वारा अभी नवनिर्मित सड़के बने हैं सभी का हाल ऐसा ही है। इस विषय पर हमेशा जवाबदार अधिकारी गोल मटोल बातों से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं लिहाजा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ शासन प्रशासन के इस कामकाज को लेकर आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY