ssnews अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझाने में बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,,
• ग्राम बांसाझाल भाठाखार जूनापारा के खेत में मिली थी भुवन सिंह ध्रुव की लाश, अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझाने में बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
• उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के दिशानिर्देशन में पकड़ा गया हत्या का आरोपी अशोक श्रीवास।
• अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मयूलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में व चौकी जुनापारा के सभी पुलिस स्टाफ के सतत प्रयास से अंततः आरोपी अशोक श्रीवास की गिरफ्तारी किया गया।
• गिरफ्तारी से बचने हेतु आरोपी अशोक श्रीवास हत्या कर फरार था, जिसे आसपास सी.सी.टी.वी. कैमरा व गवाहों से पूछताछ बाद गिरफ्तार किया गया।
• आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन से मिला आरोपी का सुराग।
• हत्या का मुख्य कारण– आरोपी अशोक श्रीवास के मन में अपने दोस्त भुवन सिंह ध्रुव के पास रखे रुपयों की लालच एवं आरोपी का नशा में संलिप्त होना।
• आरोपी अशोक श्रीवास से 41500/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एक पत्थर जिसे आरोपी ने भुवन सिंह के सीने में वार कर हत्या किया था एवं घटना में प्रयुक्त एक ऑटो क्रमांक–सी.जी.10बी.एन. CG10 BN 1761
गिरफ्तार आरोपी का नाम
अशोक श्रीवास पिता–तिहारूराम श्रीवास उम्र–45 साल निवासी मनपहरी चौकी जुनापारा थाना–तखतपुर
• स्वराज संदेश बिलासपुर।-जमुनाहीपारा मनपहरी का रहने वाला आरोपी अशोक श्रीवास मृतक भुवन सिंह ध्रुव का विगत 10–15 साल पहले से जानता पहचानता था, मृतक भुवन सिंह 20–25 दिन पहले खेत बेचकर पैसे रखा था। इसकी जानकारी होने पर आरोपी अशोक श्रीवास कुछ दिनों से लगातार भुवन सिंह से मेल मिलाप बढ़ा रहा था और दिनांक 13/06/2026 को अपने ऑटो क्रमांक CG10 BN 1761 को लेने के लिए आरोपी श्रीवास मृतक भुवन सिंह को अपने साथ लेकर गया और जंगल जाकर मृतक भुवन सिंह को शराब पिलाया गया। भुवन सिंह के पास काफी सारा रुपया होना जानकर रुपयों की लगातार मांग करता रहा। जब आरोपी अशोक श्रीवास को लगा कि भुवन सिंह पूरी तरह नशे में है तब वह भुवन सिंह को ऐसी जगह पर लेकर जाना चाहता था जहां कोई व्यक्ति आसपास न हो एवं आरोपी लगातार भुवन सिंह ध्रुव से रुपयों की मांग किया। जब भुवन सिंह ने अपने पास रखे रुपयों को देने से मना करने लगा तो आरोपी अशोक श्रीवास ने हत्या की योजना बनाकर भुवन सिंह को बांसाझाल के पास अपने विश्वास में लेकर अपने ऑटो क्रमांक से भुवन सिंह को खेत के पास उतारकर वहीं पर रुपये की मांग किया,नहीं देने पर आरोपी अशोक श्रीवास मृतक भुवन सिंह के सीने में पत्थर पटक दिया। भुवन के बेहोश होने पर खेत में ले जाकर सुनसान जगह होने का फायदा उठाते हुए हत्या करने की नियत से और भुवन के पास रखे रुपयों को लेने की लालच में आरोपी अशोक श्रीवास मृतक भुवन सिंह ध्रुव के सीने में एक भारी भरकम 03 से 04 किलो के पत्थर को दो तीन बार भुवन के सीने में पटककर हत्या कर दिया एवं भुवन के पास रखे रुपयों को लेकर अपने घर ग्राम मनपहरी चला गया और मृतक के पास से लिये रुपयों को अपने घर के सीढ़ी के नीचे छुपाकर रख दिया था।
उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के दिशा निर्देशानुसार लगातार हत्या के आरोपी अशोक श्रीवास की खोजबीन की जा रही थी जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधूलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में व चौकी जुनापारा प्रभारी व थाना रतनपुर पुलिस स्टाफ के सतत प्रयास से अंततः आरोपी अशोक श्रीवास को दिनांक 20/06/2026 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment