ssnews अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा सामूहिक योग कार्यक्रम,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि,,,

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा सामूहिक योग कार्यक्रम*

*केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि*

*लगभग 2 हजार लोग भाग लेंगे सामूहिक योग कार्यक्रम में*

*योगाभ्यास के बाद दिलाया जाएगा नशा मुक्ति का शपथ*
स्वराज संदेश बिलासपुर, 20जून 2026/ बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6:45 बजे से 7:45 बजे तक स्वर्गीय बी.आर. यादव स्मृति राज्य प्रशिक्षण खेल परिसर, बहतराई में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।लगभग 2 हजार लोग इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। योग कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का शपथ भी दिलाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस विशाल आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
       कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बिलासपुर  अमर अग्रवाल, विधायक बिल्हा  धरमलाल कौशिक, विधायक तखतपुर  धर्मजीत सिंह, विधायक बेलतरा  सुशांत शुक्ला, विधायक कोटा  अटल श्रीवास्तव, विधायक मस्तूरी  दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, क्रेडा के अध्यक्ष  भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  राजा पाण्डेय तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष  रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
         बिलासपुर कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने जिले वासियों से बड़ी संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य जीवन पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक अभियान है। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी निरोग एवं सशक्त बना सकते हैं। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY