ssnews "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद, व्यवस्था पर उठे सवाल मंच पर उपस्थित नहीं है कोई जवाब दार अधिकारी,,

"मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद, व्यवस्था पर उठे सवाल

मंच पर उपस्थित नहीं रहे कोई जवाब दार  अधिकारी ।

ग्रामीण भटक रहे हैं और अधिकारी गायब क्या ।

अधिकारी ही लगा रहे हैं शासन के योजना में पलीता ।

स्वराज संदेश मस्तूरी। स्वामी आत्मा नन्द स्कूल में आयोजित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अपेक्षित उपस्थिति नहीं दिखी। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नदारद रहे, जिससे आयोजन की व्यवस्थाओं एवं समन्वय पर सवाल उठने लगे।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों को सूचना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अपेक्षित भीड़ और प्रशासनिक सहभागिता देखने को नहीं मिली।
हालांकि कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित समय पर किया गया, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की कम उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। कार्यक्रम के बाद अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संबंध में चर्चा का दौर जारी रहा।
जब इस मामले में मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कवर से बात किया गया तो उन्होंने कहा  की मैं अभी ही कुछ काम से एसडीएम कार्यालय आया हूं वहाँ एक कमरे में बैठे हुए तहसीलदार ओर नायब तहसीलदार जबकि सत्यता यह कि  ग्रामीण अपने काम से मिलने गए तो  उस कमरे में वहां सिर्फ खाली  खुर्सी था कोई अधिकारी नहीं थे उपस्थित।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY