ssnews भुट्टा एवं भिंडी बाड़ी के बीचो बीच गांजे की खेती ,पुलिस ने किया कार्यवाही छोटे बड़े गांजा के पेड़ो का कुल 350 नग पौधे की जप्ती, कुल कीमती 2,00,000 रुपये की गाँजा पुलिस ने किया जप्त ,,,

भुट्टा एवं भिंडी बाड़ी की बाड़ी के बीच छिपाकर की जा रही थी गांजे की खेती 
औसतन 4 से 5 फिट के थे सभी पौधे, कुल वजन 38.2 किलोग्राम
स्वराज संदेश बिलासपुर। :-मामला थाना मरवाही के ग्राम बदरोड़ी का है,पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बदरोड़ी के कुतलगड़ई बांधा किनारे बाबूलाल चिचमा व्यापक तौर पर अपने भिंडी और भुट्टा बाड़ी में छिपाकर गांजा की खेती कर रहा है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला  अशोक वाडेगावकर के मार्गदर्शन में थाना  मरवाही एवं साइबर सेल की टीम गठित कर मामले में तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिए।

थाना मरवाही एवं साइबर सेल की टीम के द्वारा मौके पर पहुंच कर बताये हुए जगह में दबिश दिया गया। जो बाबूलाल के द्वारा अपने भुट्टा बाड़ी में व्यापक तौर पर गांजे की खेती किया हुआ था। 
नारकोटिक एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी बाबूलाल चिचमा के भुट्टा बाड़ी से छोटे बड़े गांजा के कुल 350 पौधे कुल वजन 38.2 किलो कीमती 2,00,000 रुपये जप्त किये गया। आरोपी बाबूलाल चिचमा पिता स्व समेलाल चिचमा 56 साल निवासी कोकड़ा टोला बदरोड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY