ssnews जनपद उपाध्यक्ष ने पुरोहित, नाई, बरेठ और यादवों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर ने पुरोहित, नाई, बरेठ और यादवों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

स्वराज संदेश बिलासपुर। कोरोना महामारी के बीच घर-घर पूजा कराने वाले पुरोहितों के अलावा बरेठ, नाई और गाय चराने वाले यादवों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने की मांग शुरू हो गई है। इस संबंध में एक पत्र बिल्हा जनपद पंचायत  उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
अपने पत्र में विक्रम सिंह ने लिखा है कि शादी ब्याह हो या मृतक क्रिया कर्म हो ब्राम्हण, नाई, बरेठ और यादव के बिना नही होता है। सुख-दुख के सारे कार्य इन्ही लोगों के द्वारा सम्पन्न कराए जाते है। ब्राम्हण घर घर जाकर पूजा-पाठ कराते है। नाईं छट्ठी से लेकर दशगात्र में केस बनाने का काम करता है और बरेठ घर शुद्धिकरण में कपड़ा धोने का काम करता है। शहरों में इनकी लॉन्ड्री भी चलती है। इसके अलावा यादव समाज के लोग घर-घर जाकर दूध दुहने का काम करते है। घर घर जाने से इनको भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इसलिए इन सभी वर्ग के लोंगों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया जाए। साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर को संक्रमण से बचने के लिए वेक्सिनेशन आदि की जो भी सुविधा दी जा रही है इन्हें भी दिया जाय।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY