s.snews भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को पुरे भव्यता के साथ घरों में मनाया गया ,साथ ही परशुराम चालीसा और 301 नग मॉस्क वितरण भी किया गया

बड़ी भव्यता के साथ घरों में मनाया गया परशुराम जयंती

स्वराज संदेश बिलासपुर । ब्राह्मण युवा आयाम  द्वारा अपने आराध्य भगवान विष्णु के छठे अवतार विप्र कुल तिलक भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को पुरे भव्यता के साथ घरों में मनाया गया
ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष पं. ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया की वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है जिसको ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री परशुराम जन्मोत्सव घरों में मनाया गया ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिलासपुर में 301 लोगो को व्यक्तिगत रूप से एवं सोशल मिडिया के माध्यम से ऑनलाइन 11000 लोगो को श्री परशुराम चालीसा का निःशुल्क वितरण चालीसा का वितरण किया गया लॉकडाउन होने की वजह से पूरी सावधानी के साथ सेनेटाइज कर चालीसा का वितरण घर घर किया गया साथ ही 301 मास्क भी बांटा गया और चालीसा देने वाले और प्राप्त करने वाले दोनों के हांथो को सेनेटाइज कर वितरित किये । श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण युवा आयाम के सदस्यो और पदाधिकारियो ने सुबह अपने अपने घरों में ध्वज लगाए, विप्रजनों को यथाशक्ति दान धर्म किये फिर भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ के साथ होम हवन किया गया शाम को आरती के पश्यात उपलब्धता अनुसार दीप प्रज्वलित कर अपने आराध्य भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को महोत्सव के रूप में मनाए ये सभी आयोजन पुरे प्रदेश में मनाया गया इस अवसर पर ब्राह्मण युवा आयाम के प्रदेश अध्यक्ष पं.ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, अनिल शर्मा,राकेश शास्त्री, रतिन्द्र उपाध्याय,मुकेश पाण्डेय, डॉ क्रांति शास्त्री, शुभम पाठक, ऋषभ शर्मा, आकाश शास्त्री, अभिषेक चौबे, सौरभ पाण्डेय, राकेश शर्मा, आशीष तिवारी, हरिशंकर तिवारी, प्रकाश झा,केशव शुक्ला, शुभम बाबा पाण्डेय, हर्ष तिवारी, सौरभ सोनल पाण्डेय, अंकित तिवारी, अलोक जोशी, सूर्यप्रकाश मिश्रा, दीसु दुबे, हरनारायण पाण्डेय, रितिक पाण्डेय,यश दुबे, रविकांत पाण्डेय, अभिनव गौरहा, सुयश तिवारी,अभ्युदय तिवारी, सार्थक उपाध्याय, महिला विंग से वीणा तिवारी, कोमल शर्मा, मुक्ता उपाध्याय, रूपल चतुर्वेदी, पूर्णिमा दुबे,स्वाति उपाध्याय, सस्मिता शर्मा, भाव्या शुक्ला, रूपाली पाण्डेय, शिल्पा तिवारी, अल्का तिवारी, आरुषि दुबे,जया तिवारी, श्रद्धा दुबे,मंजुलता पाण्डेय,आदि सदस्यो और पदाधिकारियो ने जन्मोत्सव को महोत्सव का रूप प्रदान किया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY