ssnews जन्मदिवस पर जनसेवा को दिया महत्व, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने किया पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एवं जरूरतमंदों को बांटी सामग्री,,
जन्मदिवस पर जनसेवा को दिया महत्व, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने किया पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एवं जरूरतमंदों को बांटी सामग्री
स्वराज संदेश मस्तूरी। जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने अपने जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों को समर्पित करते हुए क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कई सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीघाट में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्कूली बच्चों को कॉपी एवं पेन वितरित किए तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान कांत ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत कर्रा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया, जहां ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की व्यवस्था की गई।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत लिमतरा के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक साल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही जरूरतमंदों को वॉकर एवं छड़ी वितरित कर उनकी दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान किया गया।
जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने दामोदर कांत द्वारा जन्मदिवस पर किए गए जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment