ssnewsलोगों को क्यों नहीं मिला रहा है वैक्सीन का लाभ इस स्वास्थ्य केंद्र में

शहर के लोग लगवा रहे हैं मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्रों में टीका ग्रामीणों का आरोप आखिर क्यों नहीं मिल पा रही स्थानीयओं लोगो को टीका का लाभ

ग्रामीणों का आरोप स्वास्थ्य कर्मी स्वंम अपने परिवार एवं रिश्तेदारों को शहर से बुलवा कर  लगवा लगवा रहे हैं टीका

वही कुछ बड़े-बड़े व्यापारी  अपने परिवार एवं रिश्तेदारों व मित्रों को शहर से बुलवाकर लगवा रहे हैं कोविड-19 का टीका
स्वराज संदेश बिलासपुर।  वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम अब उस मोड़ पर आ गया है, जहा मस्तूरी विकास खण्ड के अंर्तगत वैकिनेशन केंद्रों में स्थानीय ग्रामीणों को पूरा नही मिल  पा रहा टीकाकरण का लाभ इसे स्वास्थ विभाग का नाकामी कहे या वैक्सीन का डर जबकि वैक्सीन सबको लगवाना चाहिए क्योंकि इससे सुरक्षित है किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नही है लोगो मे भ्रम नही फैलाना चाहिए  लेकिन मस्तूरी क्षेत्र में प्रसार प्रचार के अभाव या लोगो मे भ्रम के वजह से ग्रामीण अंचलों में सही टीकाकरण नही हो पा रहा है वैक्सीन लगवाने बिलासपुर से  लोग मस्तूरी पहुच रहे हैं जबकि इस क्षेत्र के ग्रामीणों को अबतक पहला डोज ही पूरा नहीं लग पाया इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी होने लगी हैं दूसरा डोज के लिए भी लोग  भटक रहे हैं ग्रामीण
कई मामलों में स्थानीय निवासी इस वजह से परेशानी भी महसूस कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि शहरों से लोग आकर उनके हिस्से का वैक्सीन लगवा ले जा रहे हैं।
जब इस मामले में मस्तूरी
बीएमओ नंदराज कंवर से पूछा गया तो उनका मिला गोल मोल जवाब अपने कर्मचारियों का लिया पक्ष इस तरह का  कोई मामला नहीं है ग्रामीणों को मिल रहा है टीका का लाभ  लेकिन रजिस्टर में साफ साफ देगा जा सकता है कि उसमें लगभग सभी का वैक्सीन लगवाने वाले का पता  बिलासपुर लिखा हुआ है।
मस्तूरी स्वास्थ केंद्र में बिलासपुर शहर से वैक्सीन लगवाने मस्तूरी आ रहे हैं सूत्रों से  यह भी जानकारी मिली हैं कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा अपने पहचान के लोगो बुला कर लगवाया जा रहा है जब इस सम्बंध में मस्तूरी ब्लॉक खण्ड चिकित्सक अधिकारी नंद राज कवर का कहना हैं कि बीपीएल कार्ड और अंत्योदय कार्डधारी को पहले लगाना है मस्तूरी के कुछ लोग शहर में रहते हैं और उनके पास बीपीएल कार्डधारी है उनके परिवार वाले लोग लगवा रहे होंगे और भी जानकारी लेता हूं किस आधार में शहर के लोगो को मस्तूरी में लगवाया जा रहा है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY