ssnews निस्तारी रास्ते पर कब्जे कर मकान बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत,,

निस्तारी रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत 
केवट एवं  यादव मोहल्ले के सार्वजनिक मार्ग पर मकान निर्माण रोकने की मांग, प्रशासन से कार्रवाई की गुहार
स्वराज संदेश मस्तूरी।** ग्राम बकरकुदा में निस्तारी रास्ते पर कथित अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। मामले को लेकर मोहल्लेवासियों ने मस्तूरी तहसीलदार को लिखित आवेदन सौंपकर रास्ते पर किए जा रहे निर्माण को रोकने एवं कब्जा हटाने की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, अशोक कुमार जांगड़े पिता स्वर्गीय रूपाऊ  एवं जगेसर यादव पिता स्वर्गीय धनहा यादव पर ग्राम बकरकुदा के केवट एवं  यादव मोहल्ले के मुख्य निस्तारी मार्ग को कथित रूप से कब्जा कर कंक्रीट से मकान निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता लंबे समय से मोहल्ले के लोगों के आवागमन एवं निस्तारी कार्यों के लिए उपयोग में आता रहा है।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य के चलते मोहल्ले के लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर कथित तौर पर शिकायत करने की चुनौती दी जा रही है, जिससे मोहल्लेवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक निस्तारी मार्ग पर किए गए कथित अवैध कब्जे के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा निर्माण कार्य पर रोक लगाकर रास्ते को आमजन के आवागमन के लिए सुरक्षित कराया जाए। अब ग्रामीणों की नजर तहसील प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY