ssnews प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज मस्तूरी ब्लॉक उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया संविधान दिवस,,,

 प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज मस्तूरी ब्लॉक  उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया संविधान दिवस
स्वराज संदेश मस्तूरी।** संविधान दिवस के अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज मस्तूरी ब्लॉक के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान के मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों ने संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। संविधान के आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान संविधान के महत्व को लेकर विचार साझा किए गए तथा संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज मस्तूरी ब्लॉक  के नेतृत्व  मे मनाया गया ब्लॉक उपाध्यक्ष परमेश्वर सुमन, संजय राय, भंडारी दाऊराम सोंडरे, शिव कुमार सुमन,लालजी गेंदले, कमोद राय, मागन प्रसाद सुमन, जेठू सोनवानी, रोहित बंजारे, पंचकुमार सुमन एवं रामखेलावन राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY