ssnews जयरामनगर-खैरा में जगराता कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नितेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया स्वागत,,
जयरामनगर-खैरा में जगराता कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नितेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया स्वागत
स्वराज संदेश मस्तूरी। जयरामनगर-खैरा स्थित माँ कर्मा स्टेडियम में स्टार ग्रुप द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उनके आगमन पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों ने भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन अवसर पर माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को आस्था, संस्कृति और सामाजिक मेल-मिलाप का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।जगराता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे की प्रस्तुति को लेकर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment