ssnews दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम,,,

दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम

खैरा स्टेडियम में स्वर्गीय आनंदी भार्गव की स्मृति में आयोजित जगराता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे भूपेश बघेल
स्वराज संदेश मस्तूरी। स्वर्गीय आनंदी भार्गव की स्मृति में जयरामनगर खैरा स्थित मां कर्मा स्टेडियम में आयोजित जगराता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दरीघाट में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा साथियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय राजनीति, संगठन की मजबूती और कांग्रेस की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

भोलाराम साहू ने कहा— कांग्रेस की ताकत कार्यकर्ता और जनता का विश्वास

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मस्तूरी क्षेत्र में आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का विषय है। कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी एकजुटता के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। भूपेश बघेल का स्वागत करना सभी कांग्रेसजनों के लिए गर्व की बात है।

भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए जताया आभार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू, विधायक दिलीप लहरिया सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्नेह और जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने, आपसी एकजुटता बनाए रखने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर काम करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY