ssnews मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम , सांदीपनी एकेडमी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में बढ़-चढ़ कर लिया भाग,,,
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर 2026
“वास्तविक अनुभवों को सुना जाए, सच्ची आवाज़ें, वास्तविक बदलाव”
स्वराज संदेश मस्तूरी।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित विषय “वास्तविक अनुभवों को सुना जाए, सच्ची आवाज़ें, वास्तविक बदलाव” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांदीपनी एकेडमी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिसमें से रंगोली प्रतियोगिता में प्राची पटेल,खुशी कुर्रे, साधना नेताम ने द्वितीय स्थान को प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझना, प्रभावित व्यक्तियों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुनना तथा उन्हें सहयोग और सम्मान प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. लखन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत नायक के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की सफलता पर सांदीपनी एकेडमी के निर्देशक महेंद्र कुमार चौबे एवं प्राचार्य डॉ. पी. महेंद्रवर्मन ने CIMS अस्पताल की पूरी टीम का उत्साह वर्धन कर हार्दिक बधाई दिया।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment