ssnews हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए रखे हुए सरिया चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,,,

  स्कूल से सरिया चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
स्वराज संदेश बिलासपुर।मुंगेली जिले में संपत्ति चोरी करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डिंडौरी पुलिस ने निर्माणाधीन हाई स्कूल से सरिया चोरी करने वाले 5 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पूरा मामला ग्राम लीलापुर में हाई स्कूल भवन का निर्माण चल रहा था, जहां से 9 और 10 अक्टूबर की रात 20 बंडल सरिया चोरी हो गया । मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद  एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर डिंडौरी चौकी पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कबीरधाम जिले के 5 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर से सरिया चोरी करना कबूल किया।
आरोपियों के कब्जे से 84 हजार रुपए का सरिया और घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर जब्त किया गया है। कुल जब्ती करीब 3 लाख 44 हजार रुपए की है। सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY