ssnews भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठन में हीरो देव सोनवानी बने कार्यकारिणी सदस्य,उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है,,,,
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठन में हीरो देव सोनवानी बने कार्यकारिणी सदस्य,उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
स्वराज संदेश मस्तूरी/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया है। इस क्रम में हीरो देव सोनवानी को भाजपा छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पर हीरो देव सोनवानी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment