ssnews मूसलाधार बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, SDRF टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी 25 लोगों को सुरक्षित सकुशल बाहर निकाल लिया,,,
मूसलाधार बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
स्वराज संदेश मस्तूरी।मूसलाधार बारिश के कारण ग्राम रिसदा, तहसील मस्तूरी के 25 ग्रामीण चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरकर फंस गए थे। स्थिति अत्यंत गंभीर थी और सभी को सुरक्षित निकालना एक बड़ी चुनौती बन गया था।
सूचना प्राप्त होते ही तहसीलदार मस्तूरी एवं तहसीलदार पचपेड़ी के नेतृत्व में प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। अभियान में थाना प्रभारी मस्तूरी, सरपंच ग्राम रिसदा, राजस्व अमला, पुलिस बल तथा SDRF की टीम ने पूरी मुस्तैदी और समन्वय के साथ कार्य किया।
तेज बहाव और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी 25 लोगों को सुरक्षित सकुशल बाहर निकाल लिया। राहत कार्य के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई तथा पूरे अभियान को योजनाबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
इस सफल रेस्क्यू अभियान ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि आपदा की घड़ी में प्रशासन, पुलिस, ग्राम पंचायत और SDRF का बेहतर समन्वय जनजीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय अभियान में शामिल सभी अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल, SDRF टीम एवं ग्राम रिसदा के जनप्रतिनिधि बधाई और प्रशंसा के पात्र हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment