ssnews वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें, सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,,,

*वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें, सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,,
स्वराज संदेश बिलासपुर।बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता  त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक -  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक - जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 3 बिलासपुर ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों वार्ड, दर्जनों ग्राम और बिलासपुर महानगर जिले में वर्षा के कारण जो हाहाकार मचा है, लोगों के मकान टूट गए हैं, खाने के लिए दिक्कत हो रही है, फसल, पशुधन प्रभावित हुई है विशेष कर निम्न वर्गीय एवं मध्यम वर्ग की परिवार के रीड की हड्डी टूट गई है, ऐसे समय में प्रदेश के सरकार प्रभावित परिवारों का व्यापक स्तर पर सर्वे करवाकर उन्हें पर्याप्त मुआवजा राशि प्रदान करें, ताकि उनका संबल बना रहे,, और उनके नुकसान की भरपाई हो सके,, ऐसी प्राकृतिक आपदा के समय में राज्य सरकार का  एक अभिभावक के रूप में प्रभावीत जनों के समक्ष साथ खड़े होकर उनके प्रति सहयोग करना उनका नैतिक दायित्व भी बनता हैll विदित हो की विगत चार-पांच दिनों से लगातार बारिश से बेलतरा विधानसभा और बिलासपुर महानगर में हजारों- लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है,  त्रिलोक श्रीवास ने यह मांगे राज्य सरकार से किया है,,।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY