ssnews पचपेड़ी की जनता का फूटा आक्रोश: महाविद्यालय भवन अन्यत्र ले जाने के प्रयास का ग्राम पंचायत ने किया कड़ा विरोध,,,,

पचपेड़ी की जनता का फूटा आक्रोश: महाविद्यालय भवन अन्यत्र ले जाने के प्रयास का ग्राम पंचायत ने किया कड़ा विरोध
जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, कहा— महाविद्यालय भवन पचपेड़ी में ही बने, अन्यत्र निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं
पचपेड़ी, बिलासपुर।
स्वराज संदेश मस्तूरी।ग्राम पंचायत पचपेड़ी एवं क्षेत्रवासियों ने नवीन शासकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण स्थल को बदलने के प्रयास का कड़ा विरोध करते हुए जिला कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि महाविद्यालय का भवन उसी भूमि पर बनाया जाए, जो ग्राम पंचायत पचपेड़ी द्वारा पूर्व में प्रस्तावित एवं उपलब्ध कराई गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी का संचालन पिछले तीन वर्षों से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में किया जा रहा है। महाविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत ने 26 अप्रैल 2025 को विधिवत प्रस्ताव पारित कर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई थी। इस प्रस्ताव पर किसी भी विभाग अथवा स्थानीय नागरिक द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई थी।
इसके बावजूद आरोप है कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मस्तूरी द्वारा महाविद्यालय भवन निर्माण का स्थल बदलकर अन्य स्थान पर निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रस्ताव का ग्राम पंचायत एवं क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में विरोध किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि महाविद्यालय भवन का निर्माण पचपेड़ी के बजाय अन्य स्थान पर किया जाता है, तो क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग और जनभावनाओं की भी अनदेखी होगी।
ग्राम पंचायत ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित एवं विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय भवन का निर्माण ग्राम पंचायत पचपेड़ी में ही कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग की अनदेखी की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
ग्राम पंचायत पचपेड़ी के सरपंच चंद्र प्रकाश कुर्रे, उपसरपंच करण टंडन, रमेश सूर्यकांत, देवेंद्र जायसवाल, विजय नामदेव, ईश्वर महिलांगे, राजेश गुप्ता, सत्तानंद, दिव्या, सुरेंद्र, मधुकर, रंजीत राय, नीतीश कुर्रे, समीर रत्नाकर, टिकेंद्र मधुकर, सोमेश्वर लहरे, किसन मधुकर, राजू रात्रे, सुरेश कुर्रे, कौशल कुर्रे, मंसाराम शांडिल्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY