ssnews मूसलाधार बारिश से दर्रीघाट–मस्तूरी फोरलेन पर ऐतिहासिक जाम पुलिया के ऊपर तीन फीट तक बहा पानी, घंटों फंसे रहे वाहन; अवैध प्लाटिंग और नाले पर अतिक्रमण पर उठे सवाल,,


पुलिस थाना मस्तूरी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया जाम खुलवाने में कड़ी मेहनत।

मूसलाधार बारिश से दर्रीघाट–मस्तूरी फोरलेन पर ऐतिहासिक जाम

पुलिया के ऊपर तीन फीट तक बहा पानी, घंटों फंसे रहे वाहन; अवैध प्लाटिंग और नाले पर अतिक्रमण पर उठे सवाल
विजय सुमन 
स्वराज संदेश मस्तूरी, प्रतिनिधि। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण दर्रीघाट–मस्तूरी फोरलेन मार्ग पर स्थित पुलिया के ऊपर लगभग तीन फीट तक पानी बहने लगा। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों वाहन कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। बारिश के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ग्रामीण और राहगीर जान जोखिम में डालकर भीगते हुए पुलिया पार करने को मजबूर हुए।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की गई है। इसके साथ ही पुलिया के आगे स्थित प्राकृतिक नाले पर अतिक्रमण कर निर्माण कर दिए गए हैं। आरोप है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों ने नाले के ऊपर भी पुलिया बनवा दी है, जिससे बारिश के पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन सड़क बनने के बाद पहली बार इतनी बड़ी और लंबी जाम की स्थिति बनी है। उनका मानना है कि यदि नाले का प्राकृतिक बहाव बाधित नहीं किया गया होता, तो इतनी गंभीर समस्या पैदा नहीं होती।

कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध प्लाटिंग का खेल जारी है, लेकिन संबंधित विभाग कार्रवाई के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध प्लाटिंग, नाले पर हुए अतिक्रमण तथा जल निकासी में बाधा बनने वाले निर्माणों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यदि जांच में यह तथ्य सामने आता है कि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने नियमों की अनदेखी की या अवैध कार्यों को संरक्षण दिया, तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY