ssnews ग्राम पंचायत डंगनिया में 13.80 लाख की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी भवन का हुआ भूमिपूजन,,

ग्राम पंचायत डंगनिया में 13.80 लाख की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी भवन का हुआ भूमिपूजन
स्वराज संदेश मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगनिया में ₹13.80 लाख की लागत से बनने वाले नवीन आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे रहे।
मुख्य अतिथि ज्वाला बंजारे ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुदृढ़ आधारभूत सुविधाएं आवश्यक हैं और यह भवन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच हर प्रसाद भारते ने की। इस अवसर पर उपसरपंच गोपाल जांगड़े, इंजीनियर राहुल सोनी, पंचायत सचिव अशिम सोनड्रे, रोजगार सहायक संजय बंजारे, पार्षद जगदीश राय तथा ग्रामवासी धनेश्वर गेंदले, दिल कुमार भार्गव, सुरेंद्र बंजारे, संतोष सोनी, अमोल भार्गव, सुशील भार्गव, अश्वनी राय, जग्गू डहरिया, जगन्नाथ प्रसाद राय एवं टेकराम डहरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के पश्चात सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने नवीन आंगनबाड़ी भवन के निर्माण को ग्राम के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की शुभकामनाएं दीं।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY