ssnews ग्राम पंचायत भरारी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" राष्ट्रव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति समर्पण के तहत नया तालाब के मेढ़ में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया,,,
स्वराज संदेश मस्तूरी।ग्राम पंचायत भरारी द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान, अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति समर्पण के तहत नया तालाब के मेढ़ में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया जिसमें पीपल, बरगद, जामुन, आम, अमरूद, सागौन सहित कई प्रजाति के पौधों का सुरक्षित पूर्वक वृक्षारोपण किया गया.
इस अवसर पर द्वारिका टंडन पूर्व सरपंच, उमाशंकर पटेल उपसरपंच, सरोज पैकरा, लखेश्वर कैवर्त, बना बाई, मोहन पैकरा, डॉक्टर पैकरा, लीला जांगड़े, मोहित बर्मन सचिव, चंद्रकला कैवर्त रोजगार सहायक, अश्वनी टंडन अमृता जांगड़े सक्रिय महिला, छत्रपाल पैकरा, मोहित यादव, गोलू कैवर्त, प्रकाश, गोलू मधुकर ने वृक्षारोपण में अपना विशेष योगदान दिया.
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment