ssnews मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार राज कश्यप ने किया देहदान,,,,
मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार राज कश्यप ने किया देहदान,
सिम्स बिलासपुर में संपन्न हुई देह दान की प्रक्रिया।
स्वराज संदेश बिलासपुर। मानव सेवा और समाजहित का प्रेरणादायी संदेश देते हुए मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमार राज कश्यप ने अपने जीवनकाल में किए गए संकल्प के अनुसार देहदान की प्रक्रिया पूरी कर मानवता के प्रति अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में आयोजित इस अवसर पर मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत के प्रदेश अध्यक्ष धरम भार्गव, श्याम मूरत कौशिक, विजय सुमन, आशुतोष कश्यप, संतोष साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कुमार राज कश्यप के इस महान निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे भविष्य में अनेक विद्यार्थियों और समाज को लाभ मिलेगा।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment