ssnewsशिक्षा से संवरता है भविष्य: खपरी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने दिया शिक्षा का संदेश,,,
शिक्षा से संवरता है भविष्य: खपरी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने दिया शिक्षा का संदेश
स्वराज संदेश मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम खपरी के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ अवसर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प एवं मिठाई से आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने पालकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा विद्यार्थियों से लगन, अनुशासन और संस्कार के साथ अध्ययन करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक अनिल वर्मा एवं प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती सुशीला सूर्यवंशी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शिक्षक अनिल वर्मा, श्रवण भैना, सरिता देवी, सुशीला सूर्यवंशी, विनोद यादव, अशोक पांडेय, विपिन राठौर, इतवार जगत, पुष्पेंद्र एवं विजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों में उपसरपंच हरिकांत, पंच अजित सोनी, सुमित पटेल, विजय सोनी तथा युवा कार्यकर्ता भूपेंद्र पटेल सहित पालकगण, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment