ssnews युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुंचे लेटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हुआ तिरंगा यात्रा का समापन,,,
युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुंचे लेटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हुआ तिरंगा यात्रा का समापन,,,
डीजे के धुन में देश भक्ति गानों पर युवा मोर्चा तिरंगा झंडा लेकर निकली ।
स्वराज संदेश मस्तूरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ग्राम पंचायत हीरी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत हीरी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए लेटेश्वर नाथ मंदिर परिसर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।
यात्रा में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। उक्त तिरंगा यात्रा रैली कार्यक्रम में अनु .जाति प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वर भार्गव,विवेक त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष ,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धरम भार्गव, विजय अंचल पूर्व मडल अध्यक्ष,संतोष मिश्रा,हरगोविंद माहेश्वरी,विकास साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,पवन श्रीवास,संजय गुप्ता, प्रकाश तिवारी ,प्रकाश अवस्थी, दिलहरन दिनकर, विजय सुमन,सौमित्र शुक्ला,नीलकमल मिश्रा,रमेश राज,नीतीश बंजारे, जय किशन साहू ,मनीष सिंह,सुभाष टंडन,हितेश नामदेव,मिथलेश सुमन सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में सदस्यगढ़ भी उपस्थित रहे हैं।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment