ssnews रंग पंचमी पर मस्तूरी प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह संपन्न, रंग-गुलाल और गीतों पर झूमे पत्रकार व अतिथि,,,,
रंग पंचमी पर मस्तूरी प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल और गीतों पर झूमे पत्रकार व अतिथि...
स्वराज संदेश मस्तूरी मस्तूरी। रंग पंचमी के शुभ अवसर पर मस्तूरी प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल, मस्ती और फिल्मी गीतों की धुन पर प्रेस क्लब के सदस्य जमकर झूमे और होली के उत्सव का भरपूर आनंद लिया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर खुशियों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाया और सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और प्रेस क्लब मस्तूरी द्वारा इस प्रकार का सांस्कृतिक आयोजन सराहनीय है और लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में जागरूकता ला रहे हैं।। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों और क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टाइम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल मल्हार के डायरेक्टर भागबली घृतलहरे ने कहा कि होली का त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने प्रेस क्लब मस्तूरी के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, जनपद सभापति सरिता नरेंद्र नायक, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, महेश्वर कुर्रे, राकेश शर्मा (लाला महराज), कांग्रेस नेता अशोक राजवाल और अनुप नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब मस्तूरी के सचिव रघु यादव ने किया, जबकि सफल आयोजन के बाद प्रेस क्लब मस्तूरी के अध्यक्ष विजय सुमन ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार साथी हरिओम श्रीवास, विमल कांत, जितेंद्र लहरें, विवेक देशमुख, लक्ष्मीकांत, रामगोपाल भार्गव, सुधीर सुमन, आकाश राय, सूर्यकांत सूर्या, राहुल राय, अमित खूंटे, दिनेश पाटले, चंद्र प्रकाश निणेजक, अनुराग साहू, करण अंचल, अरुण सेन, ईश्वर महिलांगे, भुवन भास्कर, धनंजय खुटे, रोशन बंजारे, संजू नामदेव, जय मधुकर और सुनील सिंह का विशेष सहयोग रहा।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment