ssnews प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाकर कार्यवाही करने के लिए मस्तूरी एसडीएम कार्यालय में किय सरपंच ने शिकायत,,


ग्राम पंचायत पाराघाट के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाकर कार्यवाही करने के मस्तूरी एसडीएम कार्यालय में किया शिकायत।


स्वराज संदेश मस्तूरी। ग्राम पंचायत सरपंच पाराघाट ने किया लिखित में शिकायत  प्रधान मंत्री सड़क में भारी वाहनों के चलने से रोक लगाने का मांग किया है जब से जयरामनगर फाटक 15 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक के लिए बंद किया गया है जिसके कारण  ग्राम पंचायत पाराघाट में घनी आबादी वाली बस्ती से लगातार भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उक्त सड़क के किनारे स्कूल भी है जहां पर स्कूली बच्चों का आना-जाना लगा रहता है इस सड़क की चौड़ाई बहुत छोटी है जिसमें अधिकतम भार क्षमता शासन के आदेशानुसार 12 टन की है परंतु आस-पास कोलवासरी एवं फैक्ट्रीयों की अत्यधिक ओवर लोड गाडिया इसी गांव अंदर के सड़क पर चलाई जा रही है। जिसके कारण गांव के लोगो के मध्य विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है एवं अप्रिय घटना घटित होने की संभावना है।

ग्राम पंचायत सरपंच पाराघाट ने मस्तूरी एडीएम से भारी वाहनों की आवागमन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का मांग किया इसमें किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति अथवा अन्य समस्या होने पर समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

  शिकायत की प्रतिलिपीः-

1. श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक (यातायात) को उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित।

2. श्रीमान थाना प्रभारी मस्तूरी को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुचनार्थ ।

3. कार्यपालन अभियंता परियोजना कियान्वयन इकाई छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क

विकास अभिकरण जिला बिलासपुर (छ.ग.) को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुचनार्थ।

 पंचायत पाराघाट के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाकर कार्यवाही करने के मस्तूरी एसडीएम कार्यालय में किया शिकायत।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY