ssnews सांदीपनी एकेडमी के शिक्षा विभाग एवं I.I.c के तत्वावधान में मूल्य वर्धक कोर्स के अंतर्गत “ए आई इन रिसर्च ” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन ,,,,

स्वराज संदेश मस्तूरी।सांदीपनी एकेडमी के शिक्षा विभाग एवं आई आई सी के तत्वावधान में मूल्य वर्धक कोर्स के अंतर्गत “ए आई इन रिसर्च ” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. आलोक कुमार सिंह कुशवाहा, डायरेक्टर, यूजीसी–एमएमटीसी, जीजीवी बिलासपुर एवं विभाग–कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से संबद्ध रहे।
डॉ. कुशवाहा ने अपने व्याख्यान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शोध के विविध आयामों, नवाचार की संभावनाओं तथा डिजिटल परिवर्तन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध के क्षेत्र में नवीन तकनीकों को अपनाने तथा ए आई आधारित समाधानों पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उनके व्याख्यान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को नई दिशा एवं दृष्टिकोण प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीता सिंह द्वारा पौधे भेंट कर किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का प्रतीक है। तत्पश्चात प्राचार्या डॉ. रीता सिंह ने स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर मुख्य वक्ता का औपचारिक सम्मान किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सुचित्रा डे द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन अन्नपूर्णा जयसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने मुख्य वक्ता, प्राचार्या, समस्त प्राध्यापकों, आयोजन समिति एवं विद्यार्थियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुई तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY