ssnews माननीय मुख्य न्यायाधिपति द्वारा समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी एवं NSS स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया,,,,

माननीय मुख्य न्यायाधिपति द्वारा समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी एवं NSS स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया
स्वराज संदेश बिलासपुर।माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश चंद्र सिंहा जी द्वारा अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)के समन्वयक डॉ. मनोजसिंहा जी एवं  स्वयंसेवकों को परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) टीम को उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती संगीता साहू क़ो परेड समन्वयक के रूप में उनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी मार्गदर्शन एवं सफल समन्वय के लिए विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने NSS स्वयंसेवकों की अनुशासनप्रियता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि युवा स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। इस सम्मान से NSS स्वयंसेवकों में उत्साह एवं सेवा भावना का संचार हुआ तथा विश्वविद्यालय एवं सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन का नाम गौरवान्वित हुआ।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY