ssnews सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी में शिशु नगरी और आनंद मेला का सफल आयोजन,,,
*सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी में शिशु नगरी और आनंद मेला का सफल आयोजन*
स्वराज संदेश मस्तूरी।रविवार को। सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी में शिशु नगरी और आनंद मेला का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमे श्रीमती प्रीति बाला सिंह (शिशु वाटिका बिलासपुर जिला प्रमुख) के मुख्य आतिथ्य और श्रीमती पूर्णिमा सिंह (सदस्य सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी ) की अध्यक्षता में शिशु नगरी कार्यक्रम और आनंद मेला का आयोजन किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में (राष्ट्र सेविका समिति मस्तूरी) की सदस्य श्रीमती उर्मिला सराफ उपस्थित रही l
सर्वप्रथम अतिथि गणों द्वारा *दीप प्रज्वलन* के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात अतिथि गणों का परिचय और स्वागत विद्यालय की आचार्य श्रीमती सरोज श्रीवास द्वारा कराया गया l इसके पश्चात विद्यालय के भैया/बहनों द्वारा स्वागत गीत और स्वागत नृत्य* प्रस्तुत किया गया साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति सभी उपस्थित *माता और बहनों के लिए मंत्र मुग्ध कर देने वाला रहा l
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति बाला सिंह ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिशु वाटिका के सभी बारह आयामो को उपस्थित जन समूह को समज़ाते हुए स्वर्ण प्राशन के महत्व को भी रेखांकित किया l
विशिष्ट अतिथि श्रीमती उर्मिला सराफ ने ऐसे कार्यक्रम की रोचकता को बनाए रखने हेतु समाज के सभी वर्गों को सम्मिलित होने के लिए आह्वान किया l
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती पूर्णिमा साहू ने बताया कि शिशु मंदिर केवल शिक्षा या संस्कार* के लिए नहीं जाना जाता अपितु सामाजिक समरसता के सद्भाव को बनाए रखने हेतु हर संभव प्रयत्न करता है l
इस पूरे कार्यक्रम के बीच उपस्थित सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी के सचिव दिनेश सराफ ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हमें पाश्चात्य संस्कृति से हटकर अपनी गौरवशाली संस्कृति की ओर लौटने के लिए अपने पास पड़ोस के बच्चों को भी शिशु मंदिर में पढ़ने हेतु प्रेरित करना चाहिए ताकि पुनः हम अपने गौरवशाली लक्ष्य को पा सके l
विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाण्डेय जी ने बताया कि शिशुओं के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए माता-पिता को गर्भाधान के समय से ही बालक के व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि अभिमन्यु जैसे वीर बालक का जन्म हो सके अथवा भक्त प्रहलाद जैसे वीर योद्धा का अवतरण हो सके l देश हित में माता का चरित्र भी पन्ना धाय मां जैसा होना चाहिए l
सरस्वती बाल कल्याण समिति मस्तूरी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चंदेल ने अपने शुभकामना संदेश में उपस्थित माता बहनों के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया l
इस पूरे कार्यक्रम में लगभग 87 माताओं/ बहनों की उपस्थिति के साथ ही अन्य 19 अभ्यागत एवं पूरे विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही l
अपने विद्यालय के शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती सरोज श्रीवास के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया l
Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Leave Comments
Post a Comment