ssnews रेंज सायबर थाना बिलासपुर द्वारा ऑनलाईन सायबर फ्रॉड के लिये ’’म्यूल अकाउंट’’ बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला फरार मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार,,,
➡ ऑनलाईन सायबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन हेतु उपलबद्ध कराये गये फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) के मुख्य कड़ी अकाउंट सप्लायर रेंज साइबर बिलासपुर द्वारा गिरफ्तार।
➡ ’’म्यूल अकाउंट’’ के विरूद्ध बिलासपुर रेंज साइबर थाना में दर्ज किया गया है मामला।
➡ रेंज सायबर थाना बिलासपुर द्वारा ऑनलाईन सायबर फ्रॉड के लिये ’’म्यूल अकाउंट’’ बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला 06 माह से फरार मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार
➡ रेंज सायबर थाना बिलाासपुर पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट के दर्ज 05 प्रकरणों के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
➡ आरोपी द्वारा म्यूल बैंक खाता अपने अन्य साथियों तक पहूचाने के लिये करता था ट्रेन में कोच अटेंडर का काम।
➡ आरोपी रेल्वे कोर्ट बिलासपुर के प्रकरण का है फरार आरोपी।
रेंज सायबर थाना बिलासपुर के अपराध क्रमांकः- 09/2025, 12/2025, 13/2025, 14/2025 एवं 16/2025 पर की गई कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी:- दीपक विष्वकर्मा पिता राम गोपाल विष्वकर्मा उम्र 45 वर्श निवासी कलचुरी स्कुल के पीछे हेमुनगर थाना तोरवा बिलासपुर हाल निवासी माईल-स्टोन अपार्टमेंट 106 देवपुरी रोड़ अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर रायपुर
स्वराज संदेश बिलासपुर।डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में ’’म्यूल अकाउंट’’ के विरूद्ध साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना बिलासपुर को निर्देशित किया गया था। प्रारम्भिक जांच पर नेशनल साइबर क्राईम पोर्टल में संदिग्ध्य पाये गय बैंक खातो को चिन्हांकित किया गया है ’’म्यूल बैंक’’ अकाउंट की जांच की गई। जांच कार्यवाही में पीड़ितों की पहचान कर उनसे घटना के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए संदिग्ध लेनदेन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने तथा म्यूल अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिन्हांकित किया जाकर कार्यवाही किया गया था। प्रकरण में पूछताछ पर म्यूल अकाउंट खाता धारक आरोपियों द्वारा अपना बैंक खाता 5000-10000 रूपये प्रति खाता के कमिशन पर आरोपी दीपक विश्वकर्मा तथा अन्य को देना बताने पर सायबर थाना द्वारा एैसे मुख्य आरोपियों को चिन्हाकिंत कर लगातार पतासाजी किया जा रहा था। प्रकरण में आरोपी म्यूल खाता धारक आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना पाकर पुलिस कार्यवाही से बचने के लिये अपने निवास से फरार होकर अपना ठिकाना लगातार बदल रहा था, इस दौरान म्यूल बैंक खाता अपने अन्य साथियों को पहूचाने तथा पुलिस से बचने के लिये रेल्वे में कोच अटेंडर का काम करने लगा, और म्यूल बैंक खाता लेकर यूपी दिल्ली एवं भोपाल मेें अपने साथियों तक पहूचाया करता था। आरोपी विगत दिनों से बैंक खाता प्राप्त करने बिलासपुर में प्रयासरत् था जिसे तकनीकी जानकारी तथा सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया की अपने लड़का के बोलने पर पहले अपने नाम पर विभिन्न बैंको में खाता खुलवाकर दिया बाद मे अन्य लोगो को कमिशन का लालच देकर म्यूल बैंक खाता प्राप्त कर यूपी, दिल्ली , भोपाल, में अपने अन्य साथियों तक पहूचाया करता था।
उपरोक्त कार्यवाही में निमितेश सिंह सी.एस.पी. सिविल लाईन के मार्गदर्शन में निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर सउनि सुरेश पाठक प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, विक्कू सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment