ssnews पेंड्री स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट 2026 खेल पर्व का हुआ आगाज,,,
संदीपनी स्पोर्ट्स मीट 2026 खेल पर्व का हुआ आगाज
स्वराज संदेश मस्तूरी।मस्तूरी स्थित सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में बीते गुरुवार को तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 जिसकी थीम "खेल पर्व" रखा गया है का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस एल निराला प्राचार्य शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला व वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर, विशेष अतिथि सुशील कुमार मिश्रा स्पोर्ट्स ऑफिसर स्पोर्ट्स कंपलेक्स बिलासपुर व उनके साथ जावेद अली जनरल सेक्रेटरी स्टैंड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा टिका व बैच लगाकर किया गया, सरस्वती माता के समक्ष पुष्प अर्पित कर चारों समूहों के चयनित प्रतिभागियों द्वारा खेल मैदान तक ड्रम की धुन व थाप कदम मिलाते हुए मार्चपास्ट कर मंच तक पहुंचाया गया। अतिथिगणों द्वारा मंच पर आसन ग्रहण करने के पश्चात छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत से उद्घाटन समारोह की सही मायने में शुरुआत हुई डॉ. दीप्ति सिंह राठौड़ सहायक प्राध्यापक द्वारा स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की पृष्ठभूमि व विद्यार्थियों को प्राप्त उपलब्धियां से अवगत कराया। इसके पश्चात सभी अतिथि गणों का स्वागत पौधे देकर दिया गया। आशीष वचन देते हुए सर्वप्रथम मुख्य अतिथि निराला सर द्वारा अपने महाविद्यालय खेल उत्सव की तुलना सांदीपनि स्पोर्ट्स मीट से करते हुए ग्रामीण अंचल की इतनी अच्छी व्यवस्था को अपने से श्रेष्ठ बताया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के अनुशासन, खेल गतिविधियों के प्रति समर्पण देखकर व उपलब्धियां को सुनकर उन्हें बहुत ही बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विशेष अतिथि मिश्रा सर द्वारा अपने युवा अवस्था के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को खेल के प्रति लगन बनाए रखने की सलाह दी एवं इस पूरी खेल गतिविधि को संभालने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सांदीपनी खेल क्रीड़ा अधिकारी लखनलाल देवांगन के अनुशासन एवं कर्तव्य निर्वाहन की प्रशंसा की। दूसरे विशेष अतिथि जावेद सर द्वारा भी महाविद्यालय व खेल अधिकारी की तारीफ करते हुए अपने फाउंडेशन द्वारा खेल में आगे बढ़ाने वाले आवश्यक विद्यार्थियों को पुरस्कार देने की बात कही। आशीष वचन के पश्चात अतिथियों को महाविद्यालय की तरफ प्रशासनिक अधिकारी व प्राचार्य के हाथों से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
उद्घाटन समारोह के अगले पड़ाव लैंप लाइटिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसमें सभी विद्यार्थियों शिक्षकों व अतिथियों ने भाग लिया मशाल प्रज्वलित कर खेल को प्रारंभ करने का संकेत दिया गया सभी चार समूहों के रंगों के आधार पर गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। प्रथम खेल की शुरुआत 100 मी दौड़ पहले लड़कों द्वारा फिर लड़कियों द्वारा अतिथियों के संकेत से प्रारंभ किया गया। प्रथम गेम के बाद अब खेल की गतिविधियां प्रारंभ की गई अतिथियों को धन्यवाद श्रीमती वर्षा साहीस सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के संरक्षक डायरेक्टर महेंद्र चौबे व प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे है जिनकी उपस्थिति कार्यक्रम में रही। साथी उद्घाटन समारोह में डॉ पी महेंद्र वर्मन नर्सिंग प्रिंसिपल श्रीमती आर सेंकाथिर सेल्वी वाइस प्रिंसिपल डॉ रीता सिंह शिक्षा विभाग प्राचार्य, सुनील प्रजापति आईटीआई प्रिंसिपल, देबयो ज्योति मुखर्जी प्रिंसिपल संदीपनी पब्लिक स्कूल, संजीव साहू एडमिन संदीपनी पब्लिक स्कूल व सुरेंद्र प्रसाद साहू युजी डिपार्मेंट की उपस्थिति रही। इसके साथ ही सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी सहायक प्राध्यापकगढ़, शिक्षकगण, तृतीय- चतुर्थ कर्मचारी व सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति इस उद्घाटन समारोह को उत्साह से भर रही थी। खेल पर्व 2026 का पुरस्कार वितरण व समापन समारोह आने वाले शनिवार को किया जाएगा।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment