ssnews छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय विशेष शिविर 2026 का आयोजन बलौदा बाजार में गरिमामय वातावरण में किया गया,,,

छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) राज्य स्तरीय विशेष शिविर 2026 का आयोजन बलौदा बाजार में गरिमामय वातावरण में किया गया।
स्वराज संदेश मस्तूरी।छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) राज्य स्तरीय विशेष शिविर 2026 का आयोजन बलौदा बाजार में गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर माननीय उच्च शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन  टंक राम वर्मा तथा राज्य एनएसएस अधिकारी, रायपुर डॉ. नीता वाजपेयी की विशेष उपस्थिति रही।
इस राज्य स्तरीय शिविर में सांदीपनी ऐकेडमी, पेण्ड्री (मस्तूरी), बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से स्वयंसेवक सुश्री शुभांगी पड़वार ने राज्य स्तरीय पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता कर संस्था एवं जिले का गौरव बढ़ाया। उनकी पारंपरिक वेशभूषा ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा सराहना की गई।
शिविर में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवक, कार्यक्रम अधिकारी एवं उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करना रहा।
माननीय मंत्री  टंक राम वर्मा  ने अपने संबोधन में एनएसएस की भूमिका को समाज निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए स्वयंसेवकों के योगदान की प्रशंसा की। वहीं डॉ. नीता वाजपेयी ने एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला।
यह राज्य स्तरीय विशेष शिविर युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY