ssnews हरेली त्योहार में पशुधन विकास विभाग द्वारा गौठानो में लगाया गया बहुउद्देश्यीय शिविर,,,
हरेली त्योहार में पशुधन विकास विभाग द्वारा गौठानो में लगाया गया बहुउद्देश्यीय शिविर
स्वराज संदेश मस्तूरी ।पशुधन विकास विभाग मस्तुरी द्वारा हरेली के उपलक्ष्य में मस्तुरी विकास खंड के विभिन्न गौठानो में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पशुओं को निशुल्क दवा वितरण, कृमिनाशक दवापान, उपचार एंव टीकाकरण किया गया। विकास खंड स्तरीय शिविर गौठान गतौरा में आयोजित किया गया जिससे नोडल डॉ एम के यादव थे। सीपत में डॉ संजय राज, मस्तुरी में डॉ पी के अग्निहोत्री पचपेड़ी में डॉ स्मिता साहू ने शिविरों का आयोजन किया ।विकासखण्ड प्रभारी डॉ यशवंत डहरिया ने जानकारी दिया कि मस्तुरी में कुल 22 गौठानो में शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 1000 से अधिक पशुओ को शिविर के माध्यम से लाभ दिया गया साथ ही शिविर में पशुओ को लम्पि बीमारी से रोकथाम के लिए भी टीका लगाया गया।शिविरों में पशुपालन विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment