ssnews लोकतंत्र और संविधान की आवाज बुलंद करने दिल्ली पहुंचे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, रामलीला मैदान की महारैली में मस्तूरी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार,,,
लोकतंत्र और संविधान की आवाज बुलंद करने दिल्ली पहुंचे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, रामलीला मैदान की महारैली में मस्तूरी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
स्वराज संदेश मस्तूरी। लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की आवाज बुलंद करने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ – वोट चोरों से देश बचाओ’ महारैली में मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस महारैली में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में मस्तूरी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। इस दौरान मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू, युवा नेता देवेंद्र कृष्णान, साहिल मधुकर और गोविंदा डंडन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महारैली में शामिल विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ वोट की नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। हर नागरिक के वोट का सम्मान और उसकी आवाज को लोकतंत्र में उचित स्थान मिलना जरूरी है।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment