ssnews भारतीय मजदूर संघ का बीसवां राष्ट्रीय अधिवेशन पटना में संपन्न,छत्तीसगढ़ के मूर्धन्य श्रमिक नेता सुरेंद्र कुमार पांडेय को राष्ट्रीय उप महामंत्री बनाऐ गए,,
भारतीय मजदूर संघ का बीसवां राष्ट्रीय अधिवेशन पटना में संपन्न
स्वराज संदेश रायपुर।भारतीय मजदूर संघ का बीसवां राष्ट्रीय अधिवेशन पटना में संपन्न हुआ जिसमें देश भर से लगभग तीन हजार प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अधिवेशन में नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई जिसमें हिरनमय पंड्या अध्यक्ष, रविंद्र हिमते महामंत्री पुनः नियुक्त हुए। छत्तीसगढ़ के मूर्धन्य श्रमिक नेता सुरेंद्र कुमार पांडेय राष्ट्रीय उप महामंत्री बनाऐ गए हैं, इसी के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व महामंत्री राधेश्याम जायसवाल को राष्ट्रीय मंत्री, तथा लक्ष्मण चंद्रा को पुनः पर्यावरण मंच का राष्ट्रीय प्रभारी और वरिष्ठ नेता सुनील किरवई को मध्य क्षेत्र प्रभारी बनाया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि बिलासपुर जिले से शंखध्वनि सिंह बनाफर के अलावा स्वायत्त शासी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पृथ्वी सहगल, जिला मंत्री संजय तिवारी और महिला प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती पुष्पा वैष्णव शामिल हुए।तीन दिवसीय अधिवेशन में देश में श्रमिकों और किसानों की समस्याओं को लेकर व्यापक चिंतन किया गया और श्रमिकों के हित में चार प्रस्ताव पास करते हुए न्यूनतम वेतन के स्थान पर जीविका वेतन,ठेकेदारी प्रथा में रोक लगाने, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, तथा राष्ट्रीय श्रम नीति बनाने की मांग की है। आगामी 26 अप्रेल को देश भर के जिलों में धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाऐगा।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment