ssnews मेंक्निकल इंजीनियरिंग परीक्षा में आल इंडिया में 34 वां रैंक हासिल कर प्रशांत वर्मा ने मस्तूरी क्षेत्र का बढ़ाया मान सम्मान ,मन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती - प्रशांत वर्मा,,,

मस्तुरी विधानसभा के दर्रीघाट निवासी डाक्टर आर.के.वर्मा व शिक्षिका पद्मिनी वर्मा के सुपुत्र  प्रशांत वर्मा  मैक्निकल इंजीनियरिंग का गेट 2023 की परीक्षा में आल इंडिया में 34 वां रैंक हासिल किया....
बधाई देने वालों का घर पर लगा ताता, मन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती
स्वराज संदेश मस्तुरीः मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के दर्रीघाट गांव निवासी डाक्टर आर.के.वर्मा  पुत्र प्रशांत वर्मा ने मैक्निकल इंजीनियरिंग में गेट 2023 की परीक्षा में आल इंडिया में 34 वां रैंक हासिल किया,जैसे ही इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी। धीरे-धीरे करके गांव और पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा आग की तरह फैलने लगी। जिस पर लोगों में खुशी दिखाई पड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मैक्निकल इंजीनियरिंग में गेट की परीक्षा में आल इंडिया में 34 वां रैंक  प्राप्त हुआ। प्रशांत कुमार वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं अपने बडे भाईको दिया है।
मन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।
बातचीत के दौरान प्रशांत वर्मा ने बताया कि मन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इंसान को सफलता के लिए कोशिश करती रहनी चाहिए। उनकी सफलता पर मस्तुरी विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रशांत वर्मा का स्वागत पुष्प मालाओं व बुके देकर शुभकामनाएं व बधाइयाँ देकर किया। जैसे ही जानकारी क्षेत्रीय लोगों को हुई वह सभी बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे सुबह से लेकर शाम तक मिलने वालों का तांता लगा रहा।
प्रशांत वर्मा की इस उपलब्धि पर उनके मम्मी पापा बडे भाई ने लोगों को मिठाई खिलाकर आभार जताया।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय,मस्तुरी कांग्रेसी छाया विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी, मस्तुरी क्षेत्र कांग्रेसी नेता जयंत मनहर,अशोक पटेल,युवा नेता अशोक राजवाल,पुतन दुबे,मुकेश बंजारे,नारद रजक,अमृत राठौर, परसराम चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर,बिंदु जायसी,चित्रकांत श्रीवास,अशोक सुर्यवंशी, विजय नामदेव, विश्वजीत अनंत,जानू टंडन, मीन कुमार, सहित मस्तुरी क्षेत्रवासी शामिल रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

DEMOS BUY